बागबाहरा : हाथ मुक्का एवं ईट से की जमकर पिटाई - CG Sandesh

बागबाहरा : हाथ मुक्का एवं ईट से की जमकर पिटाई

बागबाहरा थाना अंतर्गत वार्ड 03 ढांगा डिपा में हाथ मुक्का एवं ईट से की पिटाई, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

संतोष यादव ने पुलिस को बताया कि 11 अगस्त 2022 के ‍दोपहर 03.30 बजे उसका बच्चा युवराज यादव उम्र 04 वर्ष परदेशी पटेल के घर के सामने ढांगा डिपा कोलकीपारा बागबाहरा में खेल रहा था जिसके साथ तुलाराम यादव के द्वारा शरारत किया जा रहा था.

जिससे उसका बच्चा रोने लगा जिससे उसने तुलाराम यादव को बच्चे के साथ क्यो शरारत कर रहा है मना करने पर तुलाराम यादव उसे मां बहन की गाली गलौच करने लगा तथा गाली गलौच सुनकर उसका लड़का रोशन यादव ,रमेश यादव एवं प्रकाश यादव जो एक ही परिवार के है आये और उसके साथ मां बहन गंदी गंदी गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा उसी बीच प्रकाश यादव पास में रखे ईंटा से उसके सिर में मार दिया जिससे उसके सिर में चोंट आकर खुन बहने लगा।

घटना को उसकी पत्नी दिव्या यादव एवं हर्षु शुक्ला देखे सुने बीच बचाव किये है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPCअपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें