बसना : घर से भगा रहा है कहकर दामाद ने ससुर के साथ की फावड़ा ... - CG Sandesh

बसना : घर से भगा रहा है कहकर दामाद ने ससुर के साथ की फावड़ा से मारपीट

बसना थाना अंतर्गत ग्राम टांगापासा में घर से भगा रहा है कहकर फावड़ा से मारपीट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
जीवन लाल सिदार ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम टांगापासा चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद का मूल निवासी है कि मंझली लड़की ललिता सिदार ग्राम पंचायत पसेरलेवा निवासी मनोज मुंडा से लव मैरिज शादी किए हैं । दोनों पति-पत्नी उसके घर आते जाते हैं कि 10 अगस्त 2022 को उसके घर दामाद मनोज आया था. शराब पिया हुआ था.

दमाद मनोज द्वारा पड़ोसियों को अनाप-शनाप गाली दे रहा था जिससे उसकी छोटी लड़की कौशिल्या सिदार गाली देने से मना की कौशिल्या को भी गाली गलौज किया जिसे मनोज को उसके द्वारा गाली गलौज क्यों दे रहे हो मना किया एवं घर जाने के लिए बोला तो तुम मुझे घर से भगा रहे हो मेरा भी हक है तब उसके द्वारा काहे का हक बोलने पर तुम मुझे जबरन घर से भगा रहे हो बोलकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज कर जान से मार दूंगा बोल कर आंगन में रखे फावड़ा को हाथ में लेकर मारपीट किया है जिससे उसके दाहिने आंख के पास एवं दाहिने कंधे में चोट लगा है । लगभग रात्रि 8:00 बजे की है । घटना को उसकी छोटी बेटी एवं पत्नी देखे सुने हैं बीच बचाओ किए हैं।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें