महासमुन्द : पैदल यात्री को ट्रेलर वाहन ने मारी ठोकर, घायल
महासमुन्द थाना अंतर्गत चंडी गेट के सामने एनएच 53 रोड में पैदल यात्री को ट्रेलर वाहन ने मारी ठोकर, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
नारायण साहू ने पुलिस को बताया कि राज मिस्त्री काम करता है कि 11 अगस्त 22 को वह सुबह 08.00 बजे काम मे चला गया था, काम कर वापस शाम करीब 06.00 बजे घर आया तो पता चला कि उसका लडका शिव कुमार साहू गांव में ही बिरकोनी चंडी मंदिर पैदल घुमने गया था, कि करीब 04.30 बजे घर वापस आते समय चंडी गेट के सामने मेन रोड एनएच 53 को पार करते समय रायपुर तरफ से आ रही वाहन ट्रेलर क्र0 NL 01 L 0759 का चालक अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये उसका लडका शिवकुमार को ठोकर मार कर एक्सीडेन्ट कर दिया, जिससे उसका लड़का शिव कुमार साहू के सिर, माथा मे चोट लगा है, जिसे डायल 112 द्वारा जिला अस्पताल महासमुन्द ईलाज हेतु लेकर गये है ,फिर वह तुरंत जिला अस्पताल महासमुन्द आया, तो देखा की उसका लडका के सिर,माथा मे एम्सीडेन्ट से चोट लगा, बेहोश पडा हुआ था।
जिला अस्पताल महासमुन्द मे उपचार करवाया ,ईलाज बाद डां0 साहब द्वारा रायपुर रिफर करने पर एम्स अस्पताल मे ईलाज हेतु भर्ती कराया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने ट्रेलर वाहन चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।