सांकरा : तेज रफ़्तार मोटर सायकल पुलिया से जा टकराया, एक की मौ... - CG Sandesh

सांकरा : तेज रफ़्तार मोटर सायकल पुलिया से जा टकराया, एक की मौत, दो घायल

सांकरा थाना अंतर्गत ग्राम बहादुरपुर लारीपुर के बीच तेज रफ़्तार मोटर सायकल पुलिया से जा टकराया, एक की मौत, दो घायल जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

गोपाल कशयप ने पुलिस को बताया कि 12 अगस्त 22 को उसका भाई चक्रधर कश्यप अपने साथी दुलार पालेश्वर, केशर सिदार के साथ मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GC 8569 एचएफ डिलक्स में बहादुरपुर की ओर जा रहा था बहादुरपुर के पास बने पुलिया में लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे उसके भाई चक्रधर की मौके पर मौत हो गया तथा दुलार सिंह पालेश्वर के मुहं में चोट आई है जिससे उसका दांत टुट गया है ।

केशर सिदार जो पंडरीपानी का है उसका दाहिना हाथ टुट गया है जिसे 108 वाहन में सीएचसी भेजे है जिसे गवाह मखमल कश्यप तथा बहादुरपुर का कोटवार देखे है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने मृतक चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें