बसना : गैरेज में घुसकर अज्ञात ने की मोटर सायकल की चोरी
बसना थाना अंतर्गत ग्राम खुर्सीपहार में गैरेज से मोटर सायकल चोरी, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
अमित नंद ने पुलिस को बताया कि वह खेती किसानी का काम करता है । 11 अगस्त 2022 को वह अपने मो0सा0 ड्रीम युगा क्र0 CG 06 GE 6715 को अपने घर के गैरेज में शाम करीब 07.00 बजे रखा था । 12 अगस्त 2022 को सुबह करीब 08.00 बजे दुध लेने जाउंगा बोलकर मो0सा0 लेने गैरेज गया तो गैरेज का दरवाजा खुला हुआ था तथा उसका मोटर सायकल नहीं था । आस पास देखा मोटर सायकल कहीं नहीं मिला। उसके मो0सा0 ड्रीम युगा क्र0 CG06 GE 6715 जिसका इंजन नंबर JC58ET4022866 एवं चेचिस नंबर ME4JC58ABFT022255 कीमती करीब 30,000 रूपये को कोई अज्ञात चोर द्वारा रात्रि में गैरेज के दरवाजा का कुंदा खोलकर चोरी कर ले गया है ।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।