खल्लारी : तेज रफ़्तार बाइक ने TVS मोपेड सुपर एक्सल को मारी जो... - CG Sandesh

खल्लारी : तेज रफ़्तार बाइक ने TVS मोपेड सुपर एक्सल को मारी जोरदार ठोकर, तीन घायल

खल्लारी थाना अंतर्गत NH 353 रोड जामली पास तेज रफ़्तार बाइक ने TVS मोपेड सुपर एक्सल को मारी जोरदार ठोकर, तीन घायल जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

भगवती देवांगन ने पुलिस को बतायी कि 11 अगस्त 2022 को वह उसके पति एवं उसके नाती गुलशन देवांगन उम्र 05 वर्ष के साथ TVS मोपेड सुपर एक्सल क्रमांक CG 06 GE 6026 में सवार होकर राखी बांधने अपने भाई के यहां ग्राम कुम्हारी(टिला) थाना आरंग जिला रायपुर को गयी थी ।

राखी बांधने के बाद उसी दिन भाई यहां रूके एवं 12 अगस्त 2022 को 11/00 बजे अपने घर को वापस आने निकले थे । TVS मोपेड सुपर एक्सल को उसके पति चला रहे थे जैसे ही करीबन 1/00 बजे NH 353 रोड जामली पास पहुंचे थे कि विपरीत दिशा पचेडा तरफ से आ रही मो0सा0 फैशन प्रो CG 04 MQ 6369 का चालक तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक अपनी मो0सा0 को चलाकर उसकी TVS सुपर एक्सल मोपेड को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे वे गिर गये एवं उसे उसके दांये आंख, दांये हाथ कोहनी, कमर में एवं उसके नाती गुलशन देवांगन के दाहिना आंख के उपर, माथा, दांया हथेली में चोट आयी है उसके पति के दांया पैर घुटना बांया हाथ, हथेली मुंह भाग में चोट आयी है जिसका ईलाज सोहम हास्पिटल महासमुंद में चल रहा है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने मो.सा.फैशन प्रो चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें