स्कूली छात्र को शिक्षक ने बेरहमी से पीटा, छात्र की मौत - CG Sandesh

स्कूली छात्र को शिक्षक ने बेरहमी से पीटा, छात्र की मौत

राजस्थान के से एक शिक्षक द्वारा स्कूली छात्र को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है. दलित छात्र ने मटके से पानी पी लिया जिसके बाद शिक्षक ने छात्र को इतना पीटा की छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. छात्र की मृत्यु के बाद जिले में तनाव उत्पन्न हो गया, जिसकी वजह से प्रशासन ने 24 घंटे के लिए जालोर में इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी.

घटना को लेकर बीजेपी ने अशोक गहलोत सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर निशाना साधा है. वहीं सरकार ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की बात कही है.

मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के जालौर जिले के सुराना गांव में स्थित एक निजी विद्यालय के दलित छात्र ने मटके से पानी पी लिया. इस पर स्कूल का शिक्षक चैल सिंह भड़क गया. इसके बाद उसने छात्र को इतना पीटा कि उसके कान की नस फट गई और छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों के प्रयास के बाद छात्र की जान नहीं बच सकी और उसकी मृत्यु हो गई. यह घटना 20 जुलाई की है.

सरकार ने 5 लाख के मुआवजे का किया ऐलान

इस मामले के बाद राजस्थान के दलित संगठनों और विपक्षी दलों ने मिलकर सरकार को घेरने की कोशिश की और सरकार भी डैमेज कंट्रोल में जुट गई. सरकार ने पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया. वहीं आरोपी शिक्षक के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी भी की जा चुकी है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें