महासमुंद : सूने मकान से 1.50 लाख का सामान चोरी - CG Sandesh

महासमुंद : सूने मकान से 1.50 लाख का सामान चोरी

महासमुंद थाना अंतर्गत जगत विहार कालोनी में मकान का ताला तोड़कर 1.50 लाख का सामान की चोरी हुई है । जिसके बाद शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

भोजराम पटेल ने पुलिस को बताया कि जगत विहार कालोनी महासमुंद में परिवार के साथ निवास करता है कृषि विकास अधिकारी के पद से 2019 में रिटायर्ड हुआ है। 10 अगस्त 2022 को सुबह 11 बजे वह परिवार सहित घर में ताला लगाकर रक्षा बंधन पर्व मनाने हेतु जगदलपुर गये थे कि 13 अगस्त 2022 को सुबह 06.00 बजे पड़ोसी घनश्याम साहू ने फोन कर बताया कि आपके घर का चैनल गेट एवं ग्लास वाले दरवाजा का सेंटर लाक टूटा है। इसकी जानकारी मिलने पर वह अपने पुत्र प्रकाश पटेल के साथ वापस महासमुंद शाम करीब 05.30 बजे घर पहुंचकर देखे कि सामने का चैनल गेट का ताला टूटा था जिसे खोलकर अंदर गये वहां भी कमरे का दरवाजा का ताला टूटा था.

दरवाजा खुला था अंदर जाकर देखे तो कमरे मे रखे आलमारी का दरवाजा टूटा हुआ था उसके अंदर का लाकर भी टूटा था जिसके अंदर 03 नग सोने का हार, 02 नग सोने की अंगूठी, 02 नग सोने का कान का झूमका, 02 नग सोने का बाली और 02 नग सोने का सिक्का (10-10 ग्राम का), 01 नग सोने का मंगल सूत्र, 02 नग सोने का चैन कीमती जुमला करीबन 150000 रूपये को कोई अज्ञात चोर दरवाजा एवं आलमारी में लगे ताला को तोड़कर चोरी कर ले गया है। घटना के संबंध में अपने पड़ोसी घनश्याम सोनी और बंशी चंद्राकर को बताया है।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरूद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें