16 अगस्त 2022 का राशिफल
सम्वत :- 2079
मास :- भाद्रपद
तिथि :- पंचमी
पक्ष :- कृष्ण पक्ष
नक्षत्र :- रेवती 09:07 पी एम नक्षत्र स्वामी बुध
वार :- मंगलवार
पंचक :- 09:07 पी एम तक
चन्द्र :- मीन 09:07 पी एम तक
सूर्य :- कर्क
अभिजीत मुहर्त :- 12:12 पी एम से 01:05 पी एम
राहुकाल :- 03:56 पी एम से 05:35 पी एम
दिशाशूल :- उत्तर
मेष राशि :- किसी के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है।अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है।कार्यस्थल पर लाभ होगा।व्यवसाय को लेकर चल रहीं चिंता दूर हो सकती है।अपने दोस्तों के साथ निवेश को लेकर चर्चा कर सकते हैं।आपकी गलतियों का काेई फायदा उठा सकता है।
वृषभ राशि :- आज का दिन मिलाजुला रहेगा।ऑफिस में काम पूरा नहीं होने पर आपकी अफसरों के साथ कहासुनी हो सकती है।सगे संबंधियों के साथ संपर्क होगा।अविवाहितों को शुभ सूचना मिल सकती है। सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे।जीवनसाथी के साथ समर्पण का भाव रहेगा।बुजुर्गों की सलाह से लाभ होगा।
मिथुन राशि :- विशिष्ट लोगों से मुलाकात होगी।आप रूके हुए कार्य पूरे कर पाएंगे।संपत्ति विवाद हल होने से मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे।व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं।तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा।युवाओं का करियर आगे बढ़ेगा।योग-व्यायाम को अपनाएंगे।सेहत ठीक रहेगी।
कर्क राशि :- इस राशि के लोगों को आज अच्छी खबर मिल सकती है।बैंक बीमा संबंधित कार्य पूरे कर पाएंगे।शासकीय मामले आगे बढ़ेंगे।ऑफिस में अफसरों से सार्थक चर्चा हो सकती है।घर की मरम्मत में खर्च होगा।किसी विरोधी के चलते आज आपको संभलकर कदम उठाना होगा।दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा।
सिंह राशि :- धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।संगठनों से जुड़कर अपनी भागीदारी देंगे।राजनीतिक लोगों से महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है।आर्थिक मदद कर सकते हैं।जमीन-जायदाद को लेकर चल रहा विवाद लंबित रहेगा।कानूनी मामलों में खर्च होगा।दोस्तों के साथ पार्टी करेंगे।परिजनों की सलाह से काम करें।किसी को सलाह न दें।
कन्या राशि :- अपने विवेकानुसार कार्य करें।आपका विरोधी उलझा सकता है।धैर्य के साथ जरूरी फैसले लें।नया काम शुरू करने से पहले परिवार के लोगों से सलाह-मशविरा जरूर करें।भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें।परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है।बच्चों के साथ समय व्यतीत कर पाएंगे।दंपत्ति खुश रहेंगे।
तुला राशि :- किसी के क्रोध पूर्ण बात से तनाव हो सकता है।अपने विचारों पर नियंत्रण रखें।गलत कार्यों का समर्थन न करें।खर्च संभलकर करना होगा।कल कारखानों में काम करने वालों को सावधान रहना होगा।वाहन चलाते समय लापरवाही न करें।अपने कीमती सामान सुरक्षित रखें।यात्रा को टाल सकते हैं।
वृश्चिक राशि :- आज शुभ सूचना मिल सकती है।अपने जरूरी कार्यों को पूरा कर सकते हैं।रिश्तेदारों के यहां जाने का प्लान बनाएंगे।बारिश के मौसम में उल्टी-दस्त से पीड़ित होने की संभावना ज्यादा है।सेहत को लेकर सतर्क रहें।बिना मांगे किसी को सलाह न दें।आपका मन प्रसन्न रहेगा।प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी।
धनु राशि :- पारिवारिक आयोजन होंगे।करीबी लोगों से मुलाकात होगी। आज किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं।उधार की रकम वापस मिलने की संभावना है।शाम को किसी से विवाद हो सकता है।आपकी मित्रों के साथ चर्चा होगी।कारोबार में वृद्धि होगी।बचत की प्रवृत्ति को बढ़ाएं।संतान पक्ष की समस्याओं को दूर कर सकते हैं।
मकर राशि :- सत्संग में मन लगेगा। आध्यात्मिक चिंतन करेंगे।परिवार के लोगों के साथ सौहार्द्र रहेगा।पूर्व से चल रहा तनाव दूर हो सकता है।अपने मित्रों के साथ समय बिताएंगे। सामाजिक जीवन सुखद रहेगा।आपकी पूछपरख बढ़ेगी।सम्मानित किए जाने के लिए आपका नाम प्रस्तावित किया जा सकता है।स्वास्थ्य लाभ होगा।
कुंभ राशि :- आपके कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे।वाहन आदि सावधानी से चलाएं।दफ्तर में काम में मन लगेगा। एकांत में रहना चाहेंगे।आपके विचारों से दूसरे प्रभावित हो सकते है।किस्मत का साथ मिलेगा।कारोबार संबंधी प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं।सतर्कता से लाभ होगा।सेहत को लेकर परेशानी दूर होगी।
मीन राशि :- अपने जरूरी कार्यों को पूरा करने में दिक्कत होगी।घरेलू विवाद से घिर सकते हैं।कलह-क्लेश का वातावरण रहेगा।अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।संबंधों में मिठास रहेगी। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा।आप नए विचारों को अपनाएंगे।भौतिक संसाधन में वृद्धि होगी।खर्च सावधानी से करें।