पिथौरा : मोबाईल चोरी का आरोप लगाकर की डंडे से जमकर पिटाई
पिथौरा थाना अंतर्गत कान्हा डेली निड्स में मोबाईल चोरी का आरोप लगाकर की डंडे से पिटाई, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
नवनीत निषाद ने पुलिस को बताया कि रावणभांठा वार्ड नं. 03 पिथौरा का निवासी है कालेज में पढाई करता है मोहल्ले में उसका कान्हा डेली निड्स का दुकान है. 11 अगस्त 2022 के शाम 06/00 बजे मोहल्ले का गणेश यादव एवं सूरज यादव दोनों शराब पीकर उसके दुकान के अंदर आकर मोबाईल चोरी का आरोप लगाते हुए गाली गलौच करते हुए हाथ मुक्का एवं डंडा से मारपीट किये हैं एवं जान से मारने की धमकी दिये हैं जिससे उसके कमर एवं बांये पैर में चोट लगा है घटना को रेणुका निषाद, बोधराम निषाद देखे हैं एवं बीच बचाव किये हैं।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
अन्य सम्बंधित खबरें