जवानों से भरी बस नदी में गिरी, 6 शहीद - CG Sandesh

जवानों से भरी बस नदी में गिरी, 6 शहीद

जम्मू-कश्मीर में आईटीबीपी के जवानों के लेकर जा रही बस हादसे का शिकार हो गयी, हादसे में 6 जवान शहीद हो गए. मिली जानकारी के अनुसार, बस आईटीबीपी के जवानों के लेकर जा रही थी, तभी अचानक नदी में जा गिरी। हादसे में अब तक 6 जवान शहीद हुए हैं। बस चंदनवाड़ी से पहलगाम जा रही थी। बस में कुल 39 जवान सवार थे, जिनमें आईटीबीपी के 37 जवान और 2 जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान थे। कुछ जवानों को बचाया गया है। 

घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। राहत तथा बचाव कार्य जारी है। सभी जवान अमरनाथ यात्रा ड्यूट से लौट रहे थे। बस जिस नदी में गिरी है, उसे स्थानीय लोग लिद्दर दरिया है, जिसका बहाल काफी तेज है और पानी बहुत ठंडा है। हादसे में एक दर्जन के करीब आइटीबी कर्मियों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। स्थानयी पुलिस के मुताबिक, जवानों के एयरलिफ्ट कर श्रीनगर के आर्मी अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है।


अन्य सम्बंधित खबरें