तुमगाँव : घर के कुंआ बाडी से मोटर पंप चोरी - CG Sandesh

तुमगाँव : घर के कुंआ बाडी से मोटर पंप चोरी

तुमगाँव थाना अंतर्गत ग्राम अछोला में घर के कुंआ बाडी से मोटर पंप चोरी, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

जनक राम साहू ने पुलिस को बताया कि ग्राम अछोला थाना तुमगांव का निवासी है, वह अपने घर के कुंआ बाडी में सिंचाई हेतु वर्ष 2017-2018 में सौर सुजला मोटर पंप छत्तीसगढ शासन क्रेडा महासुन्द के द्वारा लगाया था जिसे 26 जुलाई 2022 के शाम 06 बजे से 27 जुलाई 2022 के मध्य रात्रि में किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है जिसका आस पास पता तलाश किये कोई पता नहीं चला. 

मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध अपराध धारा 379-IPCअपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें