कोमाखान : ब्यारा में खड़ी ट्रेक्टर JCB के डीजल टैंक से 100 ली... - CG Sandesh

कोमाखान : ब्यारा में खड़ी ट्रेक्टर JCB के डीजल टैंक से 100 लीटर का डीजल चोरी

कोमाखान थाना अंतर्गत सेनभांठा में ब्यारा में खड़ी ट्रेक्टर JCB के डीजल टैंक से 100 लीटर का डीजल चोरी, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

गजानंद साहू ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम खट्टी (सेनभांठा) का निवासी है जो कि 15 अगस्त 2022 की दरम्यानी रात को उसके घर के पास में ब्यारा में ट्रेक्टर एवं एक JCB गाड़ी खड़ा रखा था जो कि रात में अज्ञात चोरों द्वारा  ब्यारा में खड़ी ट्रेक्टर JCB के डीजल टैंक से डीजल 100 लीटर की चोरी किमती 9600/ रूपये का चोरी हुआ है.

जिस संबंध में आसपास के लोगों से पुछताछ किया तो कुछ पता नही चला मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध अपराध  धारा 379 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया


अन्य सम्बंधित खबरें