तुमगाँव : शराब दुकान के सामने से मोटर सायकल चोरी
तुमगाँव थाना अंतर्गत ग्राम सिरपुर में अंग्रेजी शराब दुकान के सामने से मोटर सायकल चोरी, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
शिवनंदन साहू ने पुलिस को बताया कि वह बजरंग पावर TMT गोयल सरिया कंपनी उरला बोरझरा रायपुर छ.ग. में काम करता है कि 04 अगस्त 2022 को वह अपने मोटर सायकल हिरो HF डिलक्स क्र. CG 04 NP 0372 से अपने साथी रामेश्वर कुमार यादव के साथ रायपुर से सिरपुर सावन मेला देखने आया था कि शाम करीब 07,08 बजे के मध्य सिरपुर अंग्रेजी शराब दुकान के सामने रोड किनारे अपने मोटर सायकल को चाबी के साथ खडा किया था, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध अपराध धारा 379 भादवि अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें