खल्लारी : मोटर सायकल से फिसलकर गिरने से ईलाज के दौरान मौत - CG Sandesh

खल्लारी : मोटर सायकल से फिसलकर गिरने से ईलाज के दौरान मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक महेन्द्र कुमार ध्रुवंशी पिता दशरथ ध्रुवंशी उम्र 40 वर्ष साकिन मुनगासेर थाना पटेवा जिला महासमुंद का मर्ग जांच किया । मर्ग जांच के दौरान पुलिस के द्वारा मृतक की पत्नी, मृतक के पिता एवं मृतक का भाई से पुछताछ कर कथन लिया गया जिन्होने बताया की मृतक महेन्द्र कुमार ध्रुवंशी 06 जून 2022 को रात्रि करीबन 07/30 बजे घर से अपने मो.सा. TVS स्पोर्ट क्रमांक CG 06 GU 8806 में स्वयं चलाते हुये ग्राम मुनगासेर से ग्राम चरौदा फिंगेश्वर को जा रहा हुं कहकर निकाला था। जो भीमखोज NH 353 रोड पुतलीपथरा के पास अपने मोटर सायकल TVS स्पोर्ट को तेज गति एवं लापरवाही पुर्वक चलाकर फिसलकर एक्सीडेन्ट होकर गिरने से सिर में गंभीर चोंट आने से ईलाज के दौरान 07 जून 2022 को सोहम अस्पताल लभराखुर्द महासमुंद में मौत हो गया जिसका PM जिला अस्पताल महासमुंद मे कराया गया है। जिस पर डाक्टर साहब द्वारा PM रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोंट लगने से व मल्टीफ्रेचर एवं अधिक खुन बह जाने के कारण मौत होना लेख किया गया है।

सम्पुर्ण मर्ग जांच पर पाया गया की मृतक महेन्द्र कुमार ध्रुवंशी अपनी मोटर सायकल को तेज लापरवाही पुर्वक चलाकर फिसलकर गिरने से सिर में गंभीर चोंट लगने से उपचार के दौरान मृत्यु होने से मृतक का कृत्य अपराध धारा 304 A अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया ।


अन्य सम्बंधित खबरें