तेन्दूकोना : गोठान निर्माण हेतु रखे 6 क्विंटल छड की चोरी  - CG Sandesh

तेन्दूकोना : गोठान निर्माण हेतु रखे 6 क्विंटल छड की चोरी

तेन्दूकोना थाना अंतर्गत ग्राम कोटादादर गोठान निर्माण हेतु रखे 6 क्विंटल छड चोरी, जिसपर मामला दर्ज किय गया है.

बीना बाई सोना ने पुलिस को बतायी कि वह वर्तमान में ग्राम पंचायत मोहन्दा के सरपंच पद पर पदस्थ रहते हुए ग्राम पंचायत मोहन्दा के आश्रित ग्राम कोटादादर में गौठान निर्माण के लिये वर्मी टंकी शेड निर्माण के लिये निर्माण कार्य स्थल कोटादादर में 7 क्विंटल 30 किलो छड खरीदकर रखे थे जिसमें से करीबन 6 क्विंटल छड कीमती करीबन 36,000 रूपये को 15 अगस्त 22 के रात्रि 08/00 बजे से 16 अगस्त 22 के प्रात: करीबन 08/00 बजे के मध्य कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है जिसकी सूचना 16 अगस्त 22 को ग्राम कोटादादर के सहायक सचिव लखन लाल ध्रुव द्वारा बताया तब वह कार्य स्थल कोटादादर जाकर देखी तो गौठान में टंकी शेड निर्माण हेतु रखे 7.30 किलोग्राम छड में से करीबन 600 किलोग्राम छड नहीं था.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध अपराध धारा 379-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें