बसना : नोगड़ी जंगल में घेराबंदी कर 06 जुआरी को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा
बसना चौकी भंवरपुर पुलिस स्टाफ 17 अगस्त 2022 को मुखबिर सूचना पर जुआ रेड कार्यवाही हेतु ग्राम नौगडी घुटकुरी की ओर रवाना हुआ जो ग्राम नौगडी पहुंचकर मुखबिर के बताए अनुसार स्थान पर गवाहों को तलब कर ग्राम नौगडी जंगल घुटकुरी में पहुंचकर घेराबंदी कर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे जुआरियों को पकड़े जिन्हें नाम पता पूछने पर अपना नाम 1. मोतीराम पटेल उम्र 32 साल निवासी नौगडी चौकी भंवरपुर 2. कृपा सिंधु दास उम्र 37 साल निवासी खुसरूपाली चौंकी भंवरपुर 3.किशोर पटेल उम्र 40 साल निवासी नौगडी चौकी भंवरपुर थाना बसना 4. हेमसागर साव उम्र 33 साल निवासी बाराडोली चौकी भंवरपुर थाना बसना 5. संतोष सिदार उम्र 28 साल निवासी भूलका थाना सरायपाली जिला महासमुंद 6. उमेश साव उम्र 26 साल निवासी बाराडोली चौकी भंवरपुर रहना बताए एवं रुपए पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती नमक जुआ 52 पत्ती ताश से खेलना स्वीकार किए जिनके पास एवं फड से नगदी रकम 4500 रूपये एवं 52 पत्ती ताश एवं प्लास्टिक के चटाई लाल कलर को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया।
आरोपियों का यह कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का पाए जाने से समय अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।