महासमुंद : ज़िले में 40 हज़ार से ज़्यादा लोगों ने लगवायी कोव... - CG Sandesh

महासमुंद : ज़िले में 40 हज़ार से ज़्यादा लोगों ने लगवायी कोविड डोज़, 30 सितंबर तक नि:शुल्क लगेंगी

जिले में 393 सेशन बनाए गए इतनी ही टीम तैनात थी

पूरे महासमुंद ज़िले में वैश्विक कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लोगों के बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा और बचाव के लिए आज 18 तारीख़ को कोविड टीकाकरण महाअभियान के तहत 40,228 लोगों को कोविड की पहली, दूसरी और बूस्टर डोज़ लगाई गई। कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने मंगलवार समय सीमा की बैठक में स्वास्थ्य अधिकारियों सभी व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। ज़िला स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसके लिए ख़ास तैयारियाँ की गयी है।

महाअभियान के तहत जिले में 393 सेशन बनाए गए । जिसमें 393 टीम कार्यरत है, जो कोविड टीकाकरण से छुटे हुए लोगो को टीकाकृत करेंगे। इस महा अभियान में एक लाख से अधिक लोगो को टीकाकृत किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.  एस.आर.बंजारे ने जानकारी दी कि जिले में पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध है। उन्होंने कहा आगे भी अभियान चलाया जाएगा।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें