खल्लारी : डियुटी से घर लोट रहे सैनिक को कार ने मारी जोरदार ठोकर, सैनिक जख्मी
खल्लारी थाना अंतर्गत NH353 रोड शिवा पेट्रोल पम्प डियुटी से घर लोट रहे सैनिक को कार ने मारी जोरदार ठोकर, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
उत्तरा बाई ने पुलिस को बतायी कि वह गृहणी कार्य करती है । उसके पति डुमान सिंग होमगार्ड मुख्यालय महासमुंद में सैनिक के पद पर पदस्थ है जो 10 जुलाई 22 डियुटी बाद अपने घर को मोटर सायकल हीरो फैशन प्रो क्रमांक CG 06 GL 4425 में आ रहे थे कि NH 353 रोड पचेडा के शिवा HP पेट्रोल पम्प के पास सुबह करीबन 11/00 बजे जैसे ही पहुंचे थे कि विपरीत दिशा बागबाहरा तरफ से आ रही कार टाटा टिगोर क्रमांक CG 06 GQ 6340 का चालक तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते उसके पति के मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे उसके पति गिर गये एवं दोनो पैर, बांया हाथ, सिर में चोट आयी है जिसे ईलाज के लिए सोहम हास्पिटल लभराखुर्द महासमुंद में भर्ती किये थे। वह सूचना पाकर सोहम हास्पिटल गयी तो उसके पति एक्सीडेंट से घायल स्थिति में था एवं घटना की पूरी जानकारी दिये है । अभी ईलाज चल रहा है बेड में है चल फिर नहीं कर पा रहे है। एक्सीडेंट से उसके मोटर सायकल के हेडलाईट सामने भाग में क्षति हुई है.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने कार टाटा टिगोर चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।