बीमारियों से छुटकारे के लिए टीकाकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण जर... - CG Sandesh

बीमारियों से छुटकारे के लिए टीकाकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण जरूरीः जनकराम

  बलौदाबाजार;- स्वास्थ्य विभाग एवं अंबुजा फाण्डेशन के सामूहिक प्रयास से चलाये जा रहे मिशन इन्द्रधनुष से बधाों में होने वाली विभिन्न बीमारियों के छुटकारा के लिए टीकाकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण का कार्य बहुत ही सराहनीय है। उक्त बातें विधायक जनकराम वर्मा ने सोमवार को ग्राम करमनडीह में आयोजित मिशन इन्द्रधनुष के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं। ग्राम करमनडीह में शासकीय जिला चिकित्सालय एवं अम्बुजा फाण्डेशन द्वारा एक ऐसा कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसका लाभ छोटे-छोटे बधाों को मिलेगा। बधाों में होने वाली विभिन्न प्रकार की बीमारियों के रोकथाम के लिए मिशन इन्द्रधनुष के तहत टीकाकरण किया जा रहा है, जिससे बधाों में बीमारियों से लड़ने में शक्ति मिलती है और बहुत से बीमारी नहीं होती है, आगे कहा कि मिशन इन्द्रधनुष का लक्ष्य पूरा करने की जिम्मेदारी केवल दोनों विभागों की ही नहीं अपितु हम सब की दायित्व है। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में गांव के मितानिनों द्वारा जो सहयोग किया जा रहा है वह बहुत सराहनीय है। जिसके लिए मैं सभी मितानिनों को शुभकामनाएं देता हूॅ। विधायक के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद सदस्य प्रमिला वर्मा, सीएमएचओ डॉ.वायके, बीएमओ डॉ. केएल बंजारे, सरपंच दिलीप खुट एवं अम्बुजा फाण्डेशन से दास मेडम उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विकास जायसवाल, एसी शर्मा, बीआर भगत, के नेताम, एसपी लाल, मिथलेश साहू, रूखमणी वर्मा, लक्ष्मी डाण्डे, अमिका यादव, बीएल साहू, एचडी पैकरा, धर्मेन्द्र जायसवाल, टीकाराम धु्रव, जितेन्द्र साहू एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें