महासमुन्द : तेज रफ़्तार मोटर सायकल ने मारी ठोकर, एक घायल - CG Sandesh

महासमुन्द : तेज रफ़्तार मोटर सायकल ने मारी ठोकर, एक घायल

महासमुन्द थाना अंतर्गत BTI गार्डन परसकोल मोड के पास तेज रफ़्तार मोटर सायकल ने मारी ठोकर, बाइक सवार घायल जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

मुरारी साहू ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम लाफिन खुर्द थाना महासमुन्द का निवासी प्रायवेट नौकरी करता है, 17 अगस्त 22 को उसके पिता रामा साहू अपनी मोटर सायकल TVS एक्सल सुपर क्रमांक CG06B5941 से महासमुन्द से अपने घर ग्राम लाफिन खुर्द जा रहे थे करीब 16.30 बजे BTI गार्डन परसकोल मोड के पास पहुंचे थे कि उसी समय करीब दोपहर 04.30 बजे मोटर सायकल क्रमांक CG 23 J 6847 का चालक सामने तरफ से तेज रुफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर उसके पिता जी के मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया जिससे मोटर सायकल सहित उसके पिता जी रोड में गिर गये जिससे सिर व हाथ में चोट आया है जिन्हे उपचार के लिये सोहम अस्पताल लभरा में भर्ती कराये है। घटना को मनीष थानेकर महासमुन्द व एसनारायण साहू देखे है।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने मोटर सायकल क्र. CG23 J 6847 का चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें