सांकरा : वाहन ने रोड में बैठे मवेशी को मारी ठोकर, मौत  - CG Sandesh

सांकरा : वाहन ने रोड में बैठे मवेशी को मारी ठोकर, मौत

सांकरा थाना अंतर्गतग्राम बल्दीडीह NH 53 रोड के पास वाहन ने रोड में बैठे मवेशी को मारी ठोकर, मौत जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

गोविंद साहू ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम सांकरा में रहता है सब्जी विक्रेता का काम करता है. 19 अगस्त 2022 को वह बल्दीडीह तरफ से वापस सांकरा आ रहा था कि बल्दीडीह एनएच 53 रोड के पास वाहन अशोक लिलेण्ड टेम्पो क्रमांक MH 14 HG 8689 का चालक तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाते रोड में बैठे गायें को ठोकर मार कर एक्सीडेंट कर दिया जिससे एक गाय, एक बछिया , एक नर बछवा का मौके पर मौत हो गया है । तथा एक बछिया को चोट आई है ।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने वाहन चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें