बागबाहरा : शराब के नशे में पत्नी की जमकर पिटाई, मामला दर्ज. - CG Sandesh

बागबाहरा : शराब के नशे में पत्नी की जमकर पिटाई, मामला दर्ज.

बागबाहरा थाना अंतर्गत ग्राम पड़कीपाली में शराब के नशे में पत्नी की जमकर पिटाई, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

राजेश्वरी नायक ने पुलिस को बतायी कि वह रोजी मजदूरी का काम करती है। उसका पति राधेश्याम नायक है उसके दो बाल बच्चे एक लड़का एवं एक लड़का है । उसके पति हमेशा शराब के नशे में रहते है तथा प्रतिदिन उसके चरित्र पर संदेह कर शराब के नशे में उसके साथ गंदी गंदी अश्लील गाली गलौच कर झगड़ा विवाद करते है तथा जान से मार दूंगा कहकर धमकी भी देते रहते है वह किसी तरह बच्चो के भविष्य को देखकर उनके साथ रह रही है।

16 अगस्त 2022 के रात्रि करीब 11.00 बजे उसके पति शराब पीकर घर आये एवं नशे के हालत में उसके साथ रोज की भांति झगड़ा विवाद गाली गलौच करने लगे तथा तुम्हे यहां नही रखुंगा घर से भागो कहकर घर से भगाये जिससे वह बेडरूम से आकर किचन में सोयी थी कि कुछ देर बाद उसके पति उठकर आये एवं उसके पैर में बैठकर तुम्हे मार दूंगा कहकर एक स्टील का आलू एवं सब्जी छिलने वाली छिलनी को हाथ में पकड़कर मारने के लिए हाथ उठाया जिसे वह उन्हे धक्का दे दी तो वह नीचे गिर गये पार्थिया, उसकी सास रमशीला नायक एवं देवर बेनूलाल नायक को चिल्लाकर बचाने के लिए बुलाई वे दोनो आये वे तीनो मिलकर उसके पति के हाथ से आलू छिलनी को छुडा रहे थे कि वे आलू छिलनी से उसके पेट में मार दिये जिससे उसके पेट में चोंट आकर खुन बहने लगा वे वहां उसे जान से मार दूंगा कहकर धमकी देते हुये जोर जोर से अश्लील गाली गलौच दे रहे थे।

वह भाग कर गली में आयी एवं मोहल्ले वालो को बचाओ बचाओ कहकर जोर से चिल्लाई तब मोहल्ले के भुषण चन्द्राकर ,भागवत चन्द्राकर एवं दाऊ धीवर वगैरह आये तथा उसके पति को डाटते हुये समझाये भुषण चन्द्राकर अपने दूकान से दवाई ,पट्टी लाये एवं उसके घांव का मरहम पट्टी किये। वह अपनी सास के पास जाकर सोयी थी । बच्चो के नाम से दूसरे सुबह वह घर गयी तो उसके पति हाथ पकड़कर उसे घर से भाग कहकर दो तीन बार घर से भगाये तब वह दोपहर को अपने मायके चली गयी वहां अपने माता पिता तथा परिजनो को घटना के बारे में बतायी। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें