बसना : स्कूल का गेट का ताला तोड़कर कंप्यूटर तथा अन्य सामान च... - CG Sandesh

बसना : स्कूल का गेट का ताला तोड़कर कंप्यूटर तथा अन्य सामान चोरी

बसना थाना अंतर्गत ग्राम भस्करापाली में स्कूल का गेट का ताला तोड़कर कंप्यूटर तथा अन्य सामान चोरी, जिसपर मामला दर्ज किया गया है।
सुबेसिंह चौहान ने पुलिस को बताया कि वह वर्तमान में शासकीय हाई स्कूल भस्करापाली में प्रभारी प्राचार्य के पद पर पदस्थ है कि 18 अगस्त 2022 को विद्यालय संचालन के बाद संध्या 5:00 बजे रोज की तरह स्कूल को बंद कर चले गए कि 19 अगस्त 2022 को पता चला कि विद्यालय की मेन गेट का ताला टूटा हुआ है तथा गेट खुला है तब वह अपने सहकर्मी शिक्षकों के साथ जाकर देखा की स्कूल की मेन गेट का ताला टूटा हुआ था. गेट खुला था अंदर जाकर देखा तो कार्यालय का भी ताला टूटा हुआ था. 

स्कूल के सामान को देखने पर स्कूल के एक नग एचपी कंपनी का कंप्यूटर सेट, मनिटर कीमती करीबन 8000 रूपये(आठ हजार रूपये), एक नग सीपीयू कीमती करीबन 4000 रूपये का नहीं था एवं चार नग रबड़ सील नहीं मिला किसी अज्ञात चोर द्वारा 18 अगस्त 2022 को रात्रि में चोरी कर ले गया है एवं स्कूल के अन्य सामान एवं रजिस्टर को तितर-बितर कर बिखरा दिया है अलमारी 06 नग खुला है जिसका ठीक से निरीक्षण नहीं हो पाया है निरीक्षण के बाद और सामग्री का पता चल पाएगा।मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें