बसना : घर के गली से ट्रेक्टर का 02 नग केजव्हील चोरी  - CG Sandesh

बसना : घर के गली से ट्रेक्टर का 02 नग केजव्हील चोरी

बसना थाना अंतर्गत ग्राम गोडमर्रा में घर के गली से ट्रेक्टर का 02 नग केजव्हील चोरी, जिसपर मामला दर्ज किया गया है।
प्रेमसागर पटेल ने पुलिस को बताया कि का वह अपना ट्रेक्टर का 02 नग डबल केजव्हील को गर्मी समय से ट्रेक्टर से निकाल कर अनिरूद्ध भोई के घर के सामने गली किनारे रखा था जिसका आवश्यकता पडने पर 12 जुलाई 22 को दोपहर करीबन 03.00 बजे जाकर देखा तो दोनों केचबील नहीं था कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसका केजव्हील को चोरी कर ले गया है। उसके द्वारा लगातार पता तलाश किया गया एवं कृषि कार्य में व्यस्त था। 

पतातलाश पर अभी तक उसका दोनों केजबील का कोई पता नहीं चला । उसका ट्रेक्टर का दो नग केजव्हील कीमती करीबन 40000 रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध अपराध धारा 379-IPCअपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें