बसना : सूने मकान का ताला तोड़कर टीवी व धान की चोरी - CG Sandesh

बसना : सूने मकान का ताला तोड़कर टीवी व धान की चोरी

बसना क्षेत्र के ग्राम गोडमर्रा में सूने मकान का ताला तोड़कर टीवी व धान की चोरी, जिसपर मामला दर्ज किया गया है।
केशव लाल भोई ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम गोडमर्रा का निवासी है, जल संसाधन विभाग से असिस्टेंट इंनजिनीयर से सेवानिवृत्त होकर घर में रहता है। उसका लडका बडौदरा (गुजरात ) में काम करता है। 27 जुलाई 22 को वह परिवार सहित अपने लडके से मिलने गुजरात गया था घर में ताला लगा हुआ था। ऊपर का कमरा जिसमें समान रखते है खुला था।

10 अगस्त 2022 को वापस आकर ऊपर चढकर देखे तो उसका एक LED टी0वी0 फिलिप्स कंपनी का कीमती 10000 रूपये तथा 03 बोरा धान कीमती करीबन 2000 रूपये,जो बीज के लिऐ रखे थे नहीं था कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है जिसका अभी तक पता तलाश किये पता नहीं चल रहा है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध अपराध धारा380-IPC, 457-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें