बारिश का कहर, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत - CG Sandesh

बारिश का कहर, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत

फिलहाल सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मरने वालों में गांव के प्रधान खेम सिंह और उनके छोटे भाई का परिवार शामिल है. जानकारी के मुताबिक, तेज बारिश के कारण उनके घर पर मलबा गिर गया. इससे घर में मौजूद 8 जिंदगियां मलबे में ही दफन हो गईं.

घटना शुक्रवार रात 2 बजे झड़ोंन गांव की है. घर में उस समय प्रधान खेम सिंह, पत्नी, बच्चे, उनकी भाभी, भाई के दो बच्चे और उनकी ससुर मौजूद थे. बताया जा रहा है कि हादसे के समय प्रधान खेम सिंह का भाई झाबे राम सेब की ठेकेदारी के लिए कुल्लू गया हुआ था. जबकि, उनके माता-पिता बकरियों को लेकर सिराज क्षेत्र गए हुए थे.

झड़ोंन गांव में हुई इस घटना का भयावह मंजर देख हर किसी की आंखे भर आईं. प्रशासनिक अमला मलबे में दबे शवों को खोजने में जुटा था तो सैकड़ों लोगों की आंखों को यह इंतजार था कि मलबे में दबे सभी लोग शायद सुरक्षित निकलें. मगर भगवान को कुछ और ही मंजूर था. सुबह 3 बजे से चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दोपहर 1 बजे खत्म होने के बाद बिस्तर पर पड़े शव बारी-बारी से मलबे के बीच से निकाले गए.


अन्य सम्बंधित खबरें