पिथौरा ब्रेकिंग : सायकल सवार 2 लोगों को कार ने रौंदा, 1 की मौत
पिथौरा थाना क्षेत्र से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आयी है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजमार्ग पर गड़बेड़ा चौक के पास सायकल सावर दो लोगों को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों ग्राम पडेपाली (सोनासिल्ली) के बताये जा रहे हैं.
घटना की सुचना के बाद डायल 112 की टीम सहित टोल ऐंबुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचा गया. मृतक का नाम गौरा माझी बताया जा रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें