ट्रक की चपेट में आयी स्कूल वैन, 4 मासूमों की मौत, कई घायल - CG Sandesh

ट्रक की चपेट में आयी स्कूल वैन, 4 मासूमों की मौत, कई घायल

मध्यप्रदेश के उज्जैन के पास नगदा में भीषण हादसे में 4 मासूम बच्चों की मौत हो गयी. बच्चों से भरी स्कूल वैन ट्रक की चपेट में आ गयी. इस घटना में 4 मासूमों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 बच्चे घायल हो गए. घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तीन को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया है.
दरअसल, यह दर्दनाक एक्सीडेंट उन्हेल-नागदा मार्ग पर हुआ. जहां नागदा के फातिमा कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों से भरी ट्रैक्स गाड़ी उन्हें घर छोड़ने के लिए जा रही थी. इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने वैन को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयानक थी कि वैन पूरी तरह से पिचककर सड़क किनारे पलट गई. घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया.

हादसे की जानकारी देते हुए उज्जैन कलेक्टर ने बताया कि जिस स्कूली वैन का एक्सीडेंट हुआ है उसें 15 बच्चे सवार थे सभी बच्चे क्लास तीसरी से लेकर सांतवी में पढ़ते हैं, जिनकी उम्र 3 साल से लेकर 15 साल के बीच बताई जा रही है. हादसे में 4 बच्चों की मौत हो गई. 11 बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं. पुलिस ने तत्काल बच्चों को निकालकर अस्पताल भेजा है. पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

हादसे में इन बच्चों की हुई मौत
1. इनाया पिता रमेश नन्देदा (6), निवासी उन्हेल
2. उमा (15) पिता ईश्वरलाल धाकड़, निवासी उन्हेल
3. भाव्यांश पिता सतीश जैन (13), निवासी उन्हेल
4. सुमित (18) पिता सुरेश


अन्य सम्बंधित खबरें