महासमुन्द : घर का ताला तोड़ कर नगदी रकम 2 लाख 70 हजार सहित आभ... - CG Sandesh

महासमुन्द : घर का ताला तोड़ कर नगदी रकम 2 लाख 70 हजार सहित आभूषण चोरी

महासमुन्द क्षेत्र के त्रिमुर्ति कालोनी में बदमाशों ने एक घर का ताला तोड़कर 2 लाख 70 हजार रुपये, गहने और कीमती सामान चोरी कर लिया। इस संबंध में पीड़ित ने थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है ।

जितेन्द्र सोन ने पुलिस को बताया कि वह त्रिमुर्ति कालोनी वार्ड न0 16 महासमुन्द का निवासी है, आदित्य अस्पताल महासमुन्द मे फार्मास्टि का काम करता है कि 20 अगस्त के शाम 07.00 बजे घर मे ताला लगाकर टिकरा पारा रायपुर परिवारिक काम से गया था, कि 21 अगस्त के 03.45 बजे वापस घर गया तो देखा की मेन गेट का ताला टुटा हुआ गेट खुला था घर अंदर जाकर देखा तो पिछे का दरवाजा खुला हुआ था.

कमरा अंदर गये तो कमरे मे रखे गोदरेज आलमारी का दरवाजा टुटा हुआ था, आलमारी मे रखे नगदी रकम 2,70,000/- रूपये, सोने का चैन, नेकलेस,लाकेट,बिस्कीट,ताबीज,अंगुठी एवं चांदी का पायल(पतला मोटा), बिछिया,मुर्ति,सिक्का,सिंदुर डिब्बा,चाबी रिंग,करधन और गुल्लक मे रखे नगदी रकम जुमला किमती 3,50,000/- रूपये को कोई अज्ञात चोर मेरे घर के दरवाजा के ताला तोड कर अंदर प्रवेश कर आलमारी के लाकर को तोडकर उक्त रखे सामान को चोरी कर ले गया है, घटना को यशवंत साहू को बताया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें