महासमुंद : दुकान बटवारा की बात को लेकर जेठ, जेठानी ने की मारपीट
महासमुंद थाना अंतर्गत नीलकंठ काम्प्लेक्स दुकान बटवारा की बात को लेकर जेठ, जेठानी ने की मारपीट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
ज्योति मदनकार ने पुलिस को बतायी कि वह नीलकंठ काम्प्लेक्स में निवास कर रही है उसकी जेठानी दुर्गा मदनकार, जेठ भुवनेश्वर राव मदनकार एवं उनके बेटे शुभम मदनकार ने उसके रह निवास में गाली गलौच तथा झगड़ा किया उसकी जेठानी ने उसका हाथ पकड़कर उसे घसीटा तथा उसके जेठ ने आरी मशीन लाई तथा उसे जान से मारने की धमकी दी तथा आये दिन उसे एवं उसके परिवार को प्रताड़ित करते है।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
अन्य सम्बंधित खबरें