पिथौरा : किराये के मकान से मोटर सायकल चोरी
पिथौरा थाना अंतर्गत साई मंदिर गली पटेल बिल्डिंग पिथौरा किराये के मकान से मोटर सायकल चोरी, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
शैलेन्द्र कुमार दीक्षित ने पुलिस को बताया कि साई मंदिर गली पटेल बिल्डिंग पिथौरा में किराये के मकान में रहता है मार्केटिंग का काम करता है । वह एस कुमार साहू निवासी नगरी जिला धमतरी से मोटर सायकल पेसन प्रो क्रमांक CG05 R 1108 मांग कर लिया था गाडी को चला रहा था कि 18 अगस्त 2022 को रात करीब 08/00 बजे वह अपने मार्केटिंग का काम करके अपने किराया के मकान के अंदर पोर्च में मोटर सायकल पेसन प्रो क्रमांक CG05 R 1108 को खडी कर ऊपर तीसरे मंजिल में चला गया खाना खाकर सो गया.
19 अगस्त 2022 के सुबह करीबन 10/00 बजे मार्केटिंग के लिये निकला तो उसकी मोटर सायकल पेसन प्रो क्रमांक CG05 R 1108 किमती करीबन 40,000 रूपये पोर्च में नहीं था कोई अज्ञात चोर दिनांक 18.08.2022 के रात 08/00 बजे से 19.08.2022 के 10/00 बजे के बीच चोरी कर ले गया। मोटर सायकल का आसपास पता तलाश किया पता नहीं चला है.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।