पिथौरा : आबकारी कार्यालय के सामने से नगर सैनिक का मोटर सायकल चोरी
पिथौरा थाना अंतर्गत आबकारी कार्यालय के सामने से मोटर सायकल चोरी, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
राजेश चौबे ने पुलिस को बताया कि वह नगर सैनिक के पद पर थाना पिथौरा में पदस्थ है 23 अगस्त 2022 के 11/30 बजे थाना पिथौरा से अपने मोटर सायकल हिरो सूपर स्प्लेण्डर क्रमांक CG06 GK 2068 में शराब मुलाहिजा रिपोर्ट लेने आबकारी कार्यालय पिथौरा गया था.
करीब 11/40 बजे मोटर सायकल को आबकारी कार्यालय के बाहर खडी कर अंदर रिपोर्ट लेने गया था कुछ देर बाद बाहर आकर देखा तो उसका मोटर सायकल हिरो सूपर स्प्लेण्डर क्रमांक CG06 GK 2068 किमती करीबन 40,000 रूपये नहीं था कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था। मोटर सायकल का आसपास पता तलाश किया पता नहीं चला है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध अपराध धारा 379-IPCअपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
अन्य सम्बंधित खबरें