सरायपाली : खैरझिटकी में 04 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार
सरायपाली चौकी बलौदा पुलिस को 23 अगस्त 22 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम खैरझिटकी में एक व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखा है पुलिस स्टाफ मुखबीर के बताये स्थान पर घेराबंदी करने पर एक व्यक्ति अपने खेत के बाडी में एक पीले कलर का प्लास्टिक जरिकेन 05 लीटर वाली में लगभग 04 लीटर महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखा था पूछताछ करने पर अपना नाम नारायण यादव पिता गुणमणी उम्र 47 वर्ष सा0 खैरझिटकी थाना सरायपाली का होना बताया. आरोपी का उक्त कृत्य अपराध धारा 34(1)-LCG सदर का पाये जाने से अप0 पंजीबद्ध किया गया है.
इसी तरह सरायपाली मे आरोपी सदानंद सिदार साकिन डोंगरीपाली द्वारा अवैध रूप से घटनास्थल पर शराब बिक्री करने वास्ते रखे मिला जिसके कब्जे से 01 पौवा देशी प्लेन की सील बंद जिसमें 180 एमएल भरी हुई एवं एक सील टुटी हुई देशी प्लेन शराब पौवा जिसमें 50 एमएल शराब भरी हुई जुमला 230 एमएल कीमती 100 रूपये, 02 नग डिस्पोजल गिलास जुमला कीमती 110 रूपये जप्त कर मौके पर सीलबंद किया गया. आरोपी के खिलाफ असल अपराध धारा 36(क) आबकारी एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया।