CG News : 7 वर्षीय बच्ची के सामने की पत्नी की हत्या, खुद भी कर ली खुदखुशी
जांजगीर-चांपा जिले हसौद थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी 7 वर्षीय बच्ची के सामने पत्नी की हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया था, लेकिन अब आरोपी ने भी पत्नी की हत्या के बाद खुदकुशी कर ली है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है. FSL की टीम भी मौके पर मौजूद है.
मिली जानकारी के अनुसार, अमलीडीह गांव के मनोज बरेठ की शादी 10 साल पहले रमशीला (34 वर्ष) से हुई थी. दोनों की 7 साल की एक बेटी भी है. मनोज बरेठ अपनी पत्नी रमशीला के चरित्र पर शक करता था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच हमेशा विवाद होता रहता था. मंगलवार रात भी पति-पत्नी में इसी बात को लेकर विवाद हुआ. जिसके बाद गुस्से में आकर आरोपी पति मनोज ने अपनी 7 साल की बेटी के सामने ही उसकी मां की धारदार हथियार से हत्या कर दी. इधर आरोपी पति मनोज बरेठ ने भी गांव में बनी पानी की टंकी से कूदकर खुदकुशी कर ली है.