महासमुन्द : पैसा वापस नही कर रहा है कहकर लकड़ी से की जमकर पिट... - CG Sandesh

महासमुन्द : पैसा वापस नही कर रहा है कहकर लकड़ी से की जमकर पिटाई

महासमुन्द थाना अंतर्गत ग्राम बेलसोण्डा में पैसा वापस नही कर रहा है कहकर लकड़ी से की जमकर पिटाई, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

पुष्पा यादव ने पुलिस को बतायी कि वह वार्ड नं 19 गंजपारा महासमुन्द का निवासी है, कक्षा 8वीं तक पढी है, मजदूरी का काम करती है, उसके पति मनीष यादव सुन्दर चाप सेंटर में लगभग 01 माह पूर्व मिस्त्री का काम कर रहे थे, सुन्दर चाप सेंटर का मालिक सुन्दर साहू किसी बात को लेकर काम को छुड़वा दिये थे। कि उसके पति सुन्दर साहू से 10000 रूपया कर्ज लिया था जिसमें 7500 रूपये वापस कर चुका है एवं उनके होटल में काम करना छुडा देने पर उसके पति राम होटल बेलसोण्डा में करीब दो सप्ताह से मिस्त्री का काम कर रहा है कि 24 अगस्त 2022 को 12.00 बजे सुन्दर साहू राम होटल बेलसोण्डा में गया और मेरे यहां काम छोड चुका है और मेरा पैसा वापस नही कर रहा है कहकर अश्लील गाली गलौच करते जान से मारने की धमकी देते लकडी से उसके पति को मारपीट करने से दोनो हाथ पैर और बदन में चोट लगी है घटना के बारे में उसके पति द्वारा घर आने पर बताने पर उपचार के लिए जिला अस्पताल महासमुंद लेकर आये।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें