नदी किनारे मिला युवती का सिर कटा हुआ शव, जांच में जुटी पुलिस... - CG Sandesh

नदी किनारे मिला युवती का सिर कटा हुआ शव, जांच में जुटी पुलिस

नदी के किनारे युवती का सिर कटा हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई, मामला टिटिलागढ़ उपखण्ड के सैंतला प्रखंड के कामरालगा लंथ नदी के किनारे एक शव बरामद किया गया। इस शव का सिर गायब है। माना जा रहा है की नदी किनारे धारदार हथियार से उसका सिर काटकर हत्या की गई है।

पुलिस को सूचना मिलने पर सैंतला थाना के अधिकारी अवनि साहू, बडमाल फांडी अधिकारी मांझी, एसआई संगीता पहुंचे। मौके पर पुलिस टीम और फायरब्रिगेड की टीम ने लाश को बाहर निकाला। मामले की सही जांच के लिए बलांगीर से साइंटिफिक टीम भी मौके पर पहुंचे। वहीं मौके पर टिटिलागढ़ एसडीपीओ सुरेंद्र नाथ सतपति, टिटिलागढ़ थाना अधिकारी रंजन बरिहा, मुरीबहाल थाना प्रभारी पहुंचे। युवती का सिर रहित शव नदी से बाहर निकाला गया। शव के दोनों पैरों में एक काला धागा भी जुड़ा हुआ है। हालांकि युवती की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


अन्य सम्बंधित खबरें