महासमुन्द : रेल्वे स्टेशन के सामने से इंजिनियर का मोटर सायकल... - CG Sandesh

महासमुन्द : रेल्वे स्टेशन के सामने से इंजिनियर का मोटर सायकल चोरी

महासमुन्द थाना अंतर्गत रेल्वे स्टेशन के सामने से मोटर सायकल चोरी, जिसपर मामला दर्ज किया गया है

भरत राठौर ने पुलिस को बताया कि वार्ड नं 20 स्टेशन रोड महासमुन्द का रहने वाला है, इंजिनियर है, मकान नक्शा बनाने का काम करता है, 24 अगस्त 2022 को अपने घर से करीब 07/30 बजे ट्रेन का समय पता करने अपने मोटर सायकल क्रमांक CG04DW 0557 से रेल्वे स्टेशन गया था और अपनी मोटर सायकल को रेल्वे स्टेशन के सामने लक कर रेल्वे स्टेशन के अंदर गया करीब रात्रि 08/00 बजे बाहर निकल कर देखा तो उसकी मोटर सायकल खडी किये हुये स्थान पर नही था।

वह आसपास के लोगों से आटो रिक्शा वालों से पता किया पता नही चला। उसकी इस्तेमाली मोटर सायकल हीरो होण्डा स्लेथाण्डर प्लस CG04DW 0557 किमती 12000 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। घटना के बारे में अपने चाचा भुपेन्द्र राठौर एवं यशवंत थदानी को बताया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध अपराध धारा 379-IPCअपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें