महासमुन्द : वन विभाग कार्यालय के सामने दुर्घटना में स्कूटी सवार की मौत.
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक महेश यादव पिता स्व0 प्रीतम यादव उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम खैरा थाना महासमुन्द का मर्ग जांच किया कि घटना 04 जुलाई 22 के रात्रि में आरोपी TVS ज्यूपिटर स्कूटी क्रमांक CG06GQ 5059 का चालक नरेन्द्र कुमार साहू अपने साथ महेश यादव को लेकर आनंदम मैरिज पैलेस महासमुन्द से सामान छोडने ईमलीभाठा जाते समय वन विभाग कार्यालय के सामने बरोण्डा चौक महासमुन्द स्कूटी वाहन को तेज रुफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्सीडेन्ट कर दिया.
जिससे मृतक महेश यादव रोड किनारे गिरने एवं सिर में अधिक चोट लगने से ईलाज दौरान जिला अस्पताल महासमुन्द में मृत्यू हो गया मर्ग जांच पर आरोपी नरेन्द्र कुमार साहू चालक के विरूध्द अपराध सदर धारा 304 ए भादवी का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें