सिंघोड़ा : खेत बोवाई की बात को लेकर दम्पति से हाथ मुक्का डंडे... - CG Sandesh

सिंघोड़ा : खेत बोवाई की बात को लेकर दम्पति से हाथ मुक्का डंडे से की मारपीट

सिंघोड़ा थाना अंतर्गत ग्राम छुईपाली मे खेत बोवाई की बात को लेकर दम्पति से हाथ मुक्का डंडे से मारपीट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

उडेसिह मुन्ना ने पुलिस को बताया बताया कि वह खेती किसानी का काम करता है कि उसका एक एकड खेत ग्राम छुईपाली मे है जिसका खेती वह स्वयं करता है कि 25 अगस्त 2022 को शाम को घर के सामने अपनी पत्नि दुर्पती के साथ मे था उसी समय उसका चचेरा भाई किरोटी मुन्ना उसके घर के सामने आया और उसे बोला कि तुम अपने खेत को मत बोना एवं अपने खेत मे मत जाना, तब वह बोला कि मै अपने खेत मे जाउंगा मेरा खेत है खेती करूंगा उक्त बात को लेकर किरोटी उसे मां बहन की गंदी गंदी गाली देकर हाथ मुक्का से उसके बाल मे मारा एवं डण्डा से उसके दाहिने हाथ मे मारकर चोट पहूंचाया, उसकी पत्नि दुर्पती बिच बचाव करने आई तो किरोटी ने उसकी पत्नि को भी हाथ मुक्का से पीठ मे मारपीट किया है घटना को जलसाय मुन्ना एवं उपस्थित लोग देखे सूने है।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें