गिलहरी ने ली 5 जानें, दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की म... - CG Sandesh

गिलहरी ने ली 5 जानें, दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, जानें पूरा मामला

राजस्थान के सीकर जिले में शुक्रवार को एक घटना में एक व्यक्ति सहित 4 बकरियों की मौत की खबर सामने आई है, घटना के बाद ग्रामीण धरने पर बैठ गए थे. दरअसल, गोवटी में एक गिलहरी खंभे के सहारे बिजली के तारों पर चढ़ी. जिनके टकराने पर करंट दौड़कर खंभे तक पहुंचा और खंभे से होता हुआ पशुओं की बाड़ेबंदी के लिए लगाए गए तारों तक पहुंचा. जिसे छूने पर बाड़े के मालिक सहित चार बकरियों की मौत हो गई. काफी देर तक तो लोगों को मौत का माजरा ही समझ में नहीं आया. पर बाद में जब गिलहरी मरी देखी तो लोगों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी हुई. जिसके बाद मृतक रणजीत गुर्जर को पलसाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों के आक्रोश के बीच शव का पोस्टमार्टम करवाया गया.

दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
घटना के बाद परिजनों व ग्रामीणों में बिजली निगम के खिलाफ जबरदस्त आका्रेश दिखा. वे पलसाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर ही धरने पर बैठ गए. बिजली निगम से मुआजवे की मांग के साथ निगम के दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. दिनभर चले धरने प्रदर्शन के बाद बिजली निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे. उन्होंने बिजली निगम से अधिकतम मुआवजा व मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के बीमे के पांच लाख रुपये दिलवाने का आश्वासन देकर मामला शांत करवाया. इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा गया. मृतक का अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा.


अन्य सम्बंधित खबरें