महासमुन्द : जुआ खेलने से मना करने पर डंडे से की पिटाई  - CG Sandesh

महासमुन्द : जुआ खेलने से मना करने पर डंडे से की पिटाई

महासमुन्द थाना अंतर्गत दुर्गा चौक के पास बीटीआई रोड जुआ खेलने से मना करने पर डंडे से की पिटाई, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

धनश्याम साहू ने पुलिस को बताया कि मलेरिया आफिस के सामने बीटीआई रोड वार्ड नं 29 थाना जिला महासमुन्द खेती किसानी का काम करता है, 27 अगस्त 2022 को मोहल्ले में ही दुर्गा चौक के पास मोहल्ले के ही लोग जुआ खेल रहे थे, करीब 06/00 बजे शाम को उसके द्वारा यहां जुआ मत खेलो कहकर के मना किया तो योगेन्द्र साहू ऊर्फ मुलचई के द्वारा तुझे क्या करना है साले तुम्हे जान से मार दूंगा कहकर डंडा से मारपीट करने से सिर के बांये साईड व भुजा में चोट लग कर सिर से खून निकलने लगे तो योगेन्द्र साहू भाग गया। घटना को शत्रुधन निषाद, अग्नू साहू एवं मनोज साहू देखे सूने है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPCअपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें