महासमुन्द : 200 रूपय नहीं देने पर पत्थर से सिर एवं उंगली को ... - CG Sandesh

महासमुन्द : 200 रूपय नहीं देने पर पत्थर से सिर एवं उंगली को मारकर पहुचाया चोंट

महासमुन्द थाना अंतर्गत वर्धमान नगर में 200 रूपय मांगने पर नहीं देने पर गाली ग्लौज कर पत्थर से सिर एवं उंगली को मारकर पहुचाया चोंट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

विनोद चन्द्राकर ने पुलिस को बताया कि वह न्यू इण्डिया एश्योरेंश कम्पनी महासमुन्द में कार्य करता है, 27 अगस्त 2022 को वह काम से वर्धमान नगर जा रहा था करीब 4/45 बजे अजय यादव के घर के पास डबरी वर्धमान नगर महासमुन्द पास में देवेन्द्र गिरी गोस्वामी मिला और उसे 200 रूपये दो बोलने लगा उसके द्वारा पैसा देने से मना किया तो उसे अश्लील गाली गुफ्तार कर जान से मार दूंगा की धमकी देकर उसके सिर में एवं बांये हाथ के उंगली में पत्थर से मार दिया वह जान बचाकर पास के रहने वाले अजय यादव के घर घूस गया मारपीट झुमाझटकी से जेब में रखे 700 रूपये नगदी एवं एटीएमकार्ड कहीं गिर गया ।

मारपीट से उसके सिर व उंगली से खून निकलने लगा तो घटना मारपीट को अजय यादव एवं अजय के म देखे सूने है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें