बच्चे ने डाली चूहे के बिल में हाँथ, सांप के काटने से हुई मौत - CG Sandesh

बच्चे ने डाली चूहे के बिल में हाँथ, सांप के काटने से हुई मौत

12 वर्षीय बच्चे ने चूहे की बिल में हाथ डाल दिया। इस दौरान सांप ने उसे काट लिया। इससे बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। स्वजन ने उसे सीपत स्वास्थ्य केंद्र ले गए।

डाक्टरों ने जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सीपत पुलिस ने पोस्टमार्टम करने के बाद शव स्वजन को सौंप दिया है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना कर रही है। मामला सीपत थाना क्षेत्र का है।

ग्राम पंचायत परसापाली सोंठी के रहने वाले शिव थनवार(12) के स्वजन रोजी मजदूरी करते हैं। 26 अगस्त की रात शिव और उसके स्वजन खाना खाने के बाद सोने की तैयारी कर रहे थे। रात 9.30 बजे शिव की नजर कमरे के अंदर चूहे के बिल पर पड़ी। उसने अचानक बिल में अचानक हाथ डाल दिया। बिल के अंदर मौजूद सांप ने बालक के हाथ में काट लिया। कुछ समय बाद शिव की तबीयत बिगड़ने लगी। उसने अपने स्वजन को घटना के बारे में बताया। इसके बाद वह बेहोश हो गया। इसके बाद स्वजन ने शिव को सीपत स्वास्थ्य केंद्र ले गए। अस्पताल पहुंचने से पहले शिव की मौत हो गई।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें