छत्तीसगढ़ से यूपी जा रही बस और ट्रक की जोरदार भिडंत - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ से यूपी जा रही बस और ट्रक की जोरदार भिडंत

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से वाराणसी-अंबिकापुर रोड पर सोनभद्र के रेणुकूट जा रही बस और ट्रक की जोरदार भिडंत हो गयी. हादसा उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के पिपरखंड इलाके में हुई. इस हादसे में कम से कम 24 लोग घायल हो गए हैं. घायलों में सात की हालत गंभीर है और उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जबकि बाकी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है.

जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार देर रात की है, जब एक प्राइवेट बस छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से वाराणसी-अंबिकापुर रोड पर सोनभद्र के रेणुकूट जा रही थी. बभनी थाने के एसएचओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक उत्तर प्रदेश के फरु खाबाद से ओडिशा जा रहा था. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के अधीक्षक डॉ. राजन सिंह ने कहा कि घायलों में सात की हालत गंभीर है और उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें