तुमगाँव : अनियंत्रित होकर पुल से टकराकर गिरने से मौत  - CG Sandesh

तुमगाँव : अनियंत्रित होकर पुल से टकराकर गिरने से मौत

तुमगाँव थाना अंतर्गत कांपा पुल के पास अनियंत्रित होकर पुल से टकराकर गिरने से मौत, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

रामकुमार यादव ने पुलिस को बताया कि वह खेती किसानी काम करता है कि 28 अगस्त 2022 को सुबह करीबन 10.00 बजे उसके पिताजी नंदन लाल यादव ग्राम तेन्दुवाही से ग्राम परसटठी अपने सास को पहुंचाने गये थे, शाम करीबन 04.50 बजे विनोद कुमार साहू ग्राम तेन्दुवाही ने फोन करके उसे बताया कि तुम्हारे पिताजी का NH53 रोड कांपा पुल के पास स्वयं के मोटरसायकल CG 04 DZ 3404 से अनियंत्रित होकर पुल से टकराकर गिर गये हैं जिसे शासकीय अस्पताल तुमगांव में ईलाज हेतु ले गये है ।

सूचना पर वह शासकीय अस्पताल तुमगांव पहुंचा जहां डाक्टर साहब द्वारा बताया गया कि नंदनलाल यादव की मृत्यु रोड एक्सीडेंट होने से मुंह, नांक एवं पेट में गंभीर चोट लगने से मृत्यु हो गया है । उसके पिताजी नंदनलाल यादव वापस घर आते समय अपने मोटरसायकल को तेजी एवं लापरवाही तथा उपेक्षापूर्ण चलाकर स्वयं गिर जाने से मौत हुआ है ।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने मो.सा. का चालक मृतक नंदनलाल यादव के विरूद्ध अपराध धारा 304-A-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें