सरफिरे आशिक ने एकतरफ़ा प्यार में छात्रा पर पेट्रोल डालकर लगायी आग, मौत के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ किया प्रदर्शन
झारखंड
से एक सरफिरे आशिक द्वारा एकतरफ़ा प्यार में 12वीं की छात्रा पर पेट्रोल डालकर जलाने का मामला
सामने आया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, झारखंड के दुमका में एक सिरफिरे आशिक ने
एक तरफा प्यार में एक लड़की पर पेट्रोल डालकर जला दिया. युवती को अस्पताल में
भर्ती कराया गया था, जहाँ इलाज के दौरान 28 अगस्त को उसकी मौत हो गयी. पीड़िता की
मौत के बाद स्थानीय लोगों ने गुस्से में आकर प्रदर्शन कर दिया. फिलहाल पुलिस ने
मामला दर्ज़ कर आरोपी शाहरुख को गिरफ़्तार कर लिया है.

आपको बता दें कि यह मामला 23 अगस्त का है. छात्रा पर मुहल्ले में रहने वाले शाहरुख नाम के युवक ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी. वारदात के बाद पीड़ित अस्पताल में भर्ती करवाया गया. लेकिन शनिवार देर रात रिम्स रांची में इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया. इसकी खबर दुमका में फैलते ही गुस्साए लोग रविवार सुबह से ही सड़कों पर उतर आएं.

वहीं दुमका पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि मुहल्ले में शाहरुख नामक युवक द्वारा एक तरफा प्यार में एक लड़की पर पेट्रोल डालकर जला देने का मामला सामने आया है. जिसके बाद पीड़िता की मौत के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए स्थानीय लोगों के प्रदर्शन भी किया. उन्होंने बताया कि “लड़की की मृत्यु आज हुई है.”
हालांकि SP ने मामला दर्ज़ कर आरोपी शाहरुख को गिरफ़्तार कर लिया गया है. इस मामले को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में त्वरित विचारण को दिया जाएगा. ताकि आरोपी को जल्द से जल्द सजा मिल सके. अभी स्थिति सामान्य है. मुहल्ले में पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें