बसना : अलग-अलग जगहों से 50 लीटर महुआ शराब के साथ 2 गिरफ्तार - CG Sandesh

बसना : अलग-अलग जगहों से 50 लीटर महुआ शराब के साथ 2 गिरफ्तार

बसना पुलिस को 28 अगस्त 2022 को ग्राम नवागांव महिला मंडल समिती के द्वारा गांव में रामलाल जगत नामक व्यक्ति के द्वारा अवैध रूप से अपने घर के सामने बिक्री वास्ते देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब रखा है, बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है पुलिस स्टाफ ग्राम नवागांव रामलाल जगत के घर के सामने पहुंचकर, महिला मंडल द्वारा पकडे गये अवैध शराब के संबंध में पुछताछ करने पर पकडे गये व्यक्ति ने अपना नाम रामलाल जगत पिता समरुथ जगत उम्र 30 साल, सा0 नवागांव थाना बसना का रहने वाला बताया.
रामलाल जगत ने अपने घर के सामने, में बिक्री वास्ते देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब रखना कबुल किया और एक सफेद रंग की प्लास्टिक जरकीन में 20 लीटर एवं एक सफेद रंग की प्लास्टिक जरकीन में 10 लीटर, जुमला 30 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब, कीमती 6000/ - रू को पेश किया जिसे रामलाल जगत के कब्जे से बरामद किया । आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है ।

इसी तरह बसना पुलिस को मुखबीर सुचना प्राप्त हुई कि ग्राम पिलवापाली में मनोज कोसरिया नामक व्यक्ति अवैध रूप से बिक्री वास्ते देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब रखा है बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है पुलिस स्टाफ मुखबीर के बताये स्थान ग्राम पिलवापाली मनोज कोसरिया के घर के पास पहुंचकर उसे तलब किये जो उपस्थित आया जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम मनोज कोसरिया पिता श्रीधर कोसरिया उम्र 35 साल सा0 पिलवापाली थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 का निवासी होना बताया.
आरोपी मनोज कोसरिया ने अपने घर की बाडी, में बिक्री वास्ते देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब रखना कबुल किया और एक पीले रंग के 15 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन के अंदर भरा हुआ करीबन 15 लीटर देशी हाथ भठ्ठी, एक पीले रंग के 05 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरा हुआ करीबन 05 लीटर महुआ शराब, जुमला 20 लीटर महुआ शराब, कीमती 4000/ - रू को पेश किया जिसे मनोज कोसरिया के कब्जे से बरामद किया । आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम किया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें