news-details

छत्तीसगढ़ : 10 हजार शिक्षकों की सीधी भर्ती करेगा शिक्षा विभाग

मुख्यमंत्री ने शिक्षकों की भर्ती को लेकर बड़ी घोषणा की थी। शिक्षा विभाग 10 हजार शिक्षकों की सीधी भर्ती की तैयारी कर रहा है. इन भर्तियों से प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और भी मजबूत होगी। शिक्षा विभाग ने इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया है। संभावना है कि यह प्रस्ताव हफ्तेभर बाद यानी 6 सितंबर को प्रस्तावित भूपेश बघेल मंत्रिमंडल की बैठक में रखा जाए। प्रस्ताव कैबिनेट में मंजूर होने के बाद अगले कुछ महीने में भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इससे पहले 2019 में शिक्षकों की सीधी भर्ती के लिए आवेदन मंगवाए गए थे। 14580 पोस्ट के लिए भर्ती प्रक्रिया 3 साल चली और कुछ दिन पहले ही अंतिम काउंसिलिंग भी हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक भर्ती में सर्वाधिक पद प्राइमरी कक्षाओं के टीचर्स यानी सहायक शिक्षक के लिए रहेंगे। इनकी संख्या 5 हजार तक हो सकती है। मिडिल स्कूल के शिक्षकों के पद करीब 3 हजार रहेंगे। हाई व हायर सेकेंडरी स्कूलों में लेक्चरर नियुक्त होंगे, जिनकी संख्या 2 हजार के आसपास रहेगी, अर्थात कुल मिलाकर करीब 10 हजार पदों का प्रारूप तैयार किया गया है। भर्ती हेतु सितंबर में विज्ञापन जारी हो सकते हैं.




अन्य सम्बंधित खबरें