हड़ताल पर बैठे अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन को समर्थन देने पहुंचे पूर्व सांसद चंदूलाल साहू
राजिम : अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन को समर्थन देने तहसील कार्यालय राजिम में पूर्व सांसद चंदूलाल साहू पहुंचे उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार एक ओर राज्य सरकार की वित्तीय स्थिति खराब होने का नाटक करती है और दूसरी ओर अपने विधायक मंत्रीयों का वेतन वृद्धि करने विधानसभा में विधेयक पेश करती है। छत्तीसगढ़ में पहली बार सभी विभागों में कार्यरत अधिकारी कर्मचारीयों को अपनी जायज मांगों को लेकर उतरना पड़ रहा है, अपने हक के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। ढाई - ढाई साल वाली अस्थिर भूपेश की कांग्रेस सरकार केवल अपने आकाओं को खुश करने में लगी हुई है ताकि कुर्सी बची रहे! सत्ता संभालने में असफल रहे! कांग्रेस सरकार बड़ी बड़ी बाते करती है अपने ड्रीम प्रोजेक्ट नरवा घुरवा बाड़ी का हाल देख लीजिए सड़को पर मवेशी, नरवा फाइलों में, बाड़ी का अता पता नहीं? लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता देख रही है कर्मचारियों अधिकारियों का जमकर शोषण किया जा रहा है, और तो और उन्हें हड़ताल खत्म करने का दबाव डाला जा रहा है वेतन कटौती, निलंबन की धमकी भी दे रहे हैं सत्ता खिसकने के डर से घबराई कांग्रेस सरकार निर्णय लेने में सक्षम नहीं है। भूपेश सरकार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफ़ा दे देना चाहिए।
फेडरेशन के हड़ताली कर्मचारी अधिकारियों में नायब तहसीलदार प्राचार्य कंवर शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री सुभाष शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष नेतराम साहू नरेश साहू अरुण प्रजापति शिक्षक संघ के किशोर निर्मलकर ,आत्माराम साहू, गणेश मरकाम अजय गिरी गोस्वामी, सुमित गोस्वामी शंकर लाल साहू ,शोभाराम साहू रामदयाल साहू, रेखा राजपूत, अंजलि यादव, पूनम ध्रुव, दीप्ति मिश्रा, के रिजवी, मोहनलाल साहू, संतोष कुमार साहू सहित विभिन्न संगठन के कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे।